![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231231-WA0056-300x170.jpg)
मसूरी शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी के नेतृत्व में मसूरी पिक्चर पहले चौक पर एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत द्वारा एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म घटना किए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्षन किया वहीं पुष्कर सिंह धामी की सरकार के पुतले को आपके हवाले पर पुष्कर सिंह धामी की सरकार से इस्तीफा की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आज भाजपा नेता लगातार भ्रष्टाचार और घोटाले में लिप्त है वहीं चंपावत के भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के जैसे अपराध को अंजाम दिया है जो षर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा कि अगर भाजपा सरकार चंपावत के मंडल अध्यक्ष कमल रावत के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उसको फांसी की सजा नहीं देती तो कांग्रेस अपने आंदोलन को उग्र रूप देगा। कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में मंडल अध्यक्ष कमल सिंह रावत बलात्कार के केस में शामिल है ऐसे में उसकी गिरफ्तारी तत्काल प्रभाव से होनी चाहिए और उसके खिलाफ पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में ही बेटी सुरक्षित नहीं है तो पूरे प्रदेश में बेटियां कहां सुरक्षित होगी यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जो सार्थक नहीं हो पा रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नेशनल क्राइम की रिपोर्ट में साफ है कि 1 साल में 960 बलात्कार के मुकदमे दर्ज हुए हैं जबकि 778 नाबालिक बेटियां गुमशुदा है इससे शर्म की बात उत्तराखंड की धामी सरकार के लिए क्या हो सकती है।
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231231-WA0059-300x170.jpg)
उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर पुष्कर सिंह धामी को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार भू माफिया शराब माफिया खनन माफिया को संरक्षण देने का काम कर रही है इन्वेस्टर सबमिट के माध्यम से भारी लोगों को प्रदेश में लाकर भूमि बेचने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की जन जंगल जमीन का सौदा करके अडानी अंबानी को बेचने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा ना तो भू कानून लाया जा रहा है और ना ही लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी नीतियां धरातल पर पूरी तरीके से फेल हो चुकी है लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है जिसका जवाब आगामी लोकसभा और नगर निकाय के चुनाव में जनता देने जा रही है। उन्होंने कहा कि अंकित भंडारी का केस अभी तक लंबित पड़ा हुआ है उसमें भी कोई ठोस कार्रवाई सरकार द्वारा नहीं की है क्योंकि उसमें भी भाजपा के लोग शामिल है। इस मौके पर मेध सिंह कंडारी , महिमानंद राजीव अग्रवाल गौरव गुप्ता प्रिंस पवार महेश चंद्र सुशील अग्रवाल रफी गुरुजी नवीन शाह दानिश खान नफीस कुरेशी आदि मौजूद थे।