Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

पूर्व सैनिकों को शहीद सम्मान यात्रा के समापन कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 28, 2021
पूर्व सैनिकों को शहीद सम्मान यात्रा के समापन कार्यक्रम का दिया निमंत्रण
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्ट्यूट में पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पूर्व सैनिकों के बीच सेना के अपने अनुभव तथा राज्य के सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री के तौर पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही गतिविधियों तथा योजनाओं की जानकारी दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सेना की रोटी एक ही दिन खाने से भी इंसान के जज्बात बदल जाते हैं, मैंने तो सेना में पूरे 7 साल तक फौजी बनकर राष्ट्र सेवा का सबक सीखा है। यही फौजी अनुशासन की ही देन है कि मैं आज भी जनता के बीच रहकर विभिन्न भूमिकाओं में जनता की सेवा कर पा रहा हॅू। गणेश जोशी ने कहा कि सरहदों पर विषम परिस्थितियों पर रह रहे जवानों और उनके परिजनों की देखभाल करना जहां सरकार की जिम्मेदारी है, वहीं पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए भी राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होने कहास कि सब जानते हैं कि भारतीय सेना के लगभग 17.5 प्रतिशत से ज्यादा फौजी उत्तराखंड से आते हैं। राज्य के युवाओं का सेना के प्रति एक विशेष लगाव है। परंतु सेना भर्ती में आमतौर पर ऊंचाई के मानक ज्यादा होने के कारण हमारे युवा सेना भर्ती से महरूम रह जाते थे। हमने विशेष प्रयास कर सेना में भर्ती के लिए ऊंचाई के मानकों को 167 सेंटीमीटर से घटाकर 163 सेंटीमीटर कराया। पूर्व सैनिकों को गृहकर में छूट तथा अन्य सुविधाएं नगर निगम क्षेत्र के अंदर तो दी जाती हैं परंतु कैंट क्षेत्रों में भी ऐसा हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कार्य किया गया है। मुझे प्रसन्नता है कि बीते दिनों में उत्तराखंड राज्य के सैनिक कल्याण विभाग की सक्रियता तथा काम करने की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उन्होने कहा कि उनको गर्व है कि मैं उस पार्टी का सिपाही हूं जिस पार्टी का प्रधानमंत्री दिवाली, होली जैसे त्योहारों को मनाने के लिए फौजियों के बीच दुर्गम सरहदों पर मौजूद रहता है। लंबे समय से लटकाई जा रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को भाजपा सरकार द्वारा 20400 करोड़ से अधिक खर्च कर पूरा किया गया है। शहीद सैनिकों के सर्वाेच्च बलिदान को पूरे समाज में गौरवपूर्ण स्थान दिलाने का काम  भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। देश की सीमा पर भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले परिवारों के परिजनों को नौकरियों में समायोजित करने का काम हमारी सरकार कर रही है। आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमर शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान की भावना को संप्रेषित करने की परिकल्पना प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी। इस परिकल्पना के अनुसार राज्य में पांचवें धाम सैन्यधाम के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सैन्य धाम के निर्माण में प्रयोग करने के लिए राज्य के 1734 शहीदों के आंगन पवित्र माटी को एकत्रित करने के लिए सहित सम्मान यात्रा पूरे राज्य में जारी है। शहीद सम्मान यात्रा का समापन 13 दिसंबर को एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से गुनियाल गांव देहरादून में किया जाना है। मैं आप सभी को शहीद सम्मान यात्रा के समापन दिवस पर आमंत्रित भी करता हूं। उन्होंने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि अब 31 मार्च के बाद उपनल पूर्व की भांति सिर्फ पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा।कार्यक्रम में उपनल के एमडी से नि0 ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा, बिग्रेडियर केजी बहल, बिग्रेडियर मुकुल भंडारी, कैप्टन राजेश वाधवान, कैप्टन एनएन कुकरेती, कमाण्डर गौतम नेगी, कर्नल बीएम थापा, कर्नल एसएस थापा, कैप्टन डीपी बलूनी, कैप्टन धनीराम नैनवाल, कैप्टन केबी थापा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आग लगने की सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आग लगने की सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आग लगने की सूचना पर पीड़ित के घर पहुंचे, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In