मसूरी भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा के तत्वाधान में शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मसूरी के शहीद भगत सिंह चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। मसूरी के भगत सिंह चौक पर लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला व पुष्प अर्पित कर याद किया गया

देश की आजादी के लिए उन्होंने जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया, वह आज के युवकों के लिए बहुत बड़ा आदर्श है। जलियांवाला बाग हत्याकांड का भगत सिंह की सोच पर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने लाहौर के नेशनल कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर भारत की आजादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना कर डाली।


आजादी के इस मतवाले ने पहले लाहौर में सांडर्स-हत्या और उसके बाद दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में चंद्रशेखर आजाद और पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ बम विस्फोट कर ब्रिटिश साम्राज्य नींव हिलाकर रख दी।नौजवानों के दिलों में आजादी का जुनून भरने वाले भगत सिंह का नाम इतिहास के पन्नों में अमर है। देश की आजादी के लि, उन्होंने जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया, वह आज के युवकों के लि, बहुत बड़ा आदर्श है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अमित भट्ट, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार,अनिल सिंह अन्नू सुमित भंडारी, उमेद चंद कुमांई, राकेश ठाकुर ,छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम लाल उपाध्यक्ष सौरव सिं सिंह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मोहन शाही, यशोधन पटवाल, सूरज चंद कुमांई आदि मौजूद थे।