मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इस मौके पर मसूरी भाजपा मंडल के सहयोग से मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ के सदस्यों को गर्म कंबल वितरित किए गए। मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में का शुभारंभ पूर्व मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया। गया इस मौके पर सभी मजदूरों को कंबल वितरित किए गए जिससे कि उनको ठंड में कुछ राहत दी जा सके। मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस 31 जनवरी को था वह लगातार सेवा सप्ताह के रूप में मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस मनाया जा रहा है। वह गरीब और असहाय लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। वही गरीब मजदूर लोगों को ठंड से बचाए जाने को लेकर भारी संख्या में कंबल वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ के सदस्यों को कंबल वितरित किए गए हैं जिससे कि उनको ठंड मंे राहत दी जा सके। उन्होने कहा कि जल्द मसूरी के नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड स्तर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल और स्वास्थ्य वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी लगातार गरीबों और मजदूर लोगों का विशेष ध्यान रखते हैं उनका कहना है कि मसूरी विधानसभा का उनका परिवार है और सभी लोगों की हर संभव मदद हो सके जिसके लिये वह लगातार काम करते है। इसलिए वह अपना जन्म दिवस बड़े फाइव स्टार में ना मना कर गरीब और मजदूर लोगों के साथ मनाते हैं।
मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश से संघ के सदस्यों को कंबल वितरण करने के साथ मजदूरों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराये जाने को लेकर मसूरी में शिविर लगाये जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था जिस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी संघ के मजदूरों को कंबल वितरित किए गए हैं। उन्होने कहा कि जल्द मसूरी में मजदूरों के हितों को देखते हुए श्रम और समाज कल्याण विभाग के द्वारा शिविर लगाया जायेगा। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुशाल राणा, मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ महामंत्री सुधीर डोभाल, असलम खान, सतीश ढौडियाल, मसूरी छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम , सुमित भंडारी, विजय विंदवाल,मागेष्वर धीमान, चांद खान, आरीफ अहमद, फहीम अहमद, हसीन अहमद, संजीव बाजवान सहित कई लोग मौजूद थे।