

मसूरी कैंपटी मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए होटल जेडब्ल्यू मैरियट के पास भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार कर शाम को करीब 4 बजे हुए भूस्खलन के बाद देर शाम तक मार्ग नही खोला गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाडी का एक बड़ा हिस्सा दऱकने से बड़े बोल्डर्स और मलबा मुख्य संडक पर आने के कारण मार्ग पूरी तरीके से बाधित हो गया था जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मार्ग पर हुए भूस्खलन की सूचना राष्ट्रीय राजमार्ग और स्थानीय प्रशासन को दी गई जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू करने की कोशिश की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सहायक अभियंता सरस्वती सजवान ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग की दो जेसीबी भ् मौके पर भेज दी गई है और मार्ग को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा से बोल्डर आने के कारण मार्ग को खोलने में थोड़ा समय लग रहा है उन्होंने बताया करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है वही मुख्य मार्ग का एक भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं