मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक एक होटल में आयोजित की जिसकी अध्यक्षता मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई द्वारा की गई। इस मौके पर मसूरी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी बनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी छावनी परिषद के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सभी सदस्यों की रायशुमारी के बाद बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी छावनी परिषद के चुनाव 30 अप्रैल को होने हैं ऐसे में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर कार्य करेगे और छावनी परिशद के चुनाव में सभी पांच सीटों में अपने प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी और जनता को भाजपा की रीति नीति और देश और प्रदेश में किए जा रहे विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को बताने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि उनका पूरा विश्वास है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जो मसूरी के विधायक हैं उनके द्वारा मसूरी के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से लोग प्रभावित हैं जिसका परिणाम छावनी परिषद के चुनाव में देखने को मिलेगा और भाजपा के पांचों प्रत्याशी भारी मतों से जनता के सहयोग से विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है और इस बार नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। इस मौके पर विजयलक्ष्मी काला, प्रोमिला नेगी, रीता खुल्लर, किरण, विमला भंडारी, कमल शर्मा, कमला थपलियाल, राजश्री रावत, चंद्रकला सयाना, गुड्डी देवी आदि मौजूद थी।