मसूरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया इस मौके पर सभी कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और गणेश जोशी जिंदाबाद के नारे लगाये। वह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। इस मौके पर सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया इसके तहत 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक लोगों को विभिन्न माध्यमों से मदद की गई। इस मौके पर कंबल वितरण, विकलांग शिविर ,स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन किया गया जिससे लोगों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हमेशा से ही जनता के बीच जन सेवक के रूप में जाने जाते हैं और हमेशा जनता के बीच में रहते हैं। उन्होंने हमेशा मसूरी विधानसभा को अपने परिवार के रूप में देखा है और 24 घंटे लोगों के लिए काम करते रहते हैं और इसलिए वह सभी के जन सेवक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस पर सभी लोग उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,महामंत्री कुशाल राणा,उपाध्यक्ष अमित भट्ट,सतीश ढौंढियाल,पूर्व मनोनीत सभासद अरविंद सेमवाल,भवन निर्माण संघ अध्यक्ष राकेश ठाकुर,पूर्व उपाध्यक्ष रमेश खण्डूरी,युवा मोर्चा महामंत्री सुमित भंडारी, अनिल सिंह अन्नू, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही, गुडमोहन राणा,अवतार कुकरेजा ,विजय बुटोला,धर्मपाल पंवार ,सुदीप्त भंडारी,विकास,दीपक, आदि उपस्थित रहे ।
सुनील सोनकर
संपादक