Monday, September 25, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

मसूरी मालरोड मे फैली अव्यवस्था को लेकर मसूरी व्यापारियों ने दिया धरना, जल्द व्यवस्था ठीक ना होने पर करेंगे मसूरी बंद

Sunil Sonker by Sunil Sonker
May 11, 2023
मसूरी में स्कूटी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा मसूरी के व्यापारियों के द्वारा मसूरी मालरोड में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर गांधी चौक पर धरना प्रर्दषन कर प्रशासन पर मसूरी के अनदेखी करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि मसूरी का पर्यटन सीजन शुरू होने को है परानु मसूरी मालरोड में जनवरी से चल रहे पुन निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य धीमी गति से चलने के साथ मालरोड व्यवस्थित हो रखी है जिससे मसूरी का पर्यटन सीजन प्रभावित होगा और मसूरी के व्यापारियों को आर्थिक दस्प से भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि मसूरी का प्रषासन मालरोड के कार्यो को समय से पूरा कराये जाने को लेकर पूरी तरह से फेल साबित हो गया है।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी की अधिकांश रोड़ खस्ता हाल में हैं ख़ासकर मसूरी की माल रोड़ के पुन निर्माण  का कार्य लंबे समय से चल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्य सचिव की बैठक में लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड, पेयजल निगम, उत्तराखंड जल संस्थान, उत्तराखंड विद्युत विभाग आदि द्वारा ये आश्वस्त किया गया था की समस्त कार्य, पर्यटक सीजन के प्रारंभ होने से पहले 20 अप्रैल तक कर दिये जायेंगा परंतु अफसोस की बात है की माल रोड के अधिकांश कार्य अधूरे हैं। जिस कारण मसूरी के नागरिक, व्यापारी और पर्यटक परेशान है और मसूरी की छवि भी खराब हो रही है। उन्होने मांग की हे कि  किताबघर बाजार में मलबे के ढेर को  तुरंत साफ़ कराया जाये, किताबघर बाजार में डंपर दुर्घटना के दौरान माल रोड का एक भाग ढह गया है जिसका कार्य 14 दिन से अधिक होने के बावजूद शुरू नहीं हुआ है,उसके निर्माण का कार्य ततकाल षुरू करवाया जाये, किताबघर बाजार में  सडक किनारे कोबल स्टोन की सामाग्री कई हफ्तों से रखी गयी है जिससे लोगो को आवाजाही में खासी परेषानी हो रही है कोबल स्टोन को मालरोड से हटाकरी अन्य जगह पर एकित्रत किया जाये जहा पर बाजार ना हो। पद्मिनी निवास होटल से हॉवर्ड होटल तक के जगह जगह मलबे के ढेर को तुरंत साफ़ करवाया जाये। उन्होने कहा कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी नही होती तो वह मुख्यमंत्री आवास कूच कर धेराव करेगे वह मसूरी पेटोल पंप के पास चक्का जाम करेगे और उसके बाद भी मांग पूरी नही होती तो मसूरी को पूर्ण रूप् से बंद कर देगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि सरकार द्वारा मालरोड को सुंदर और व्यवस्थित किये जाने को लेकर 7 करोड़ की लागत से मालरोड के पुननिर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जा रहा है परन्तु स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्था के अधिकारी की लापरवाही के कारण सरकार का नाम खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मालरोड पर हो रहे काम की समय समय पर मॉनिटरिंग कीर अधिकारियों को समय सीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये गए परन्तु अधिकारी उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि सरकार का नाम खराब करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।
एसडीएम मसूरी नंदन कुमार ने कहा कि मालरोड के पुन निर्माण के तहत मालरोड की सडक निर्माण का कार्य पूरा हो गया है सड़क किनारे मलबे को भी हटा लिया गया है वह सड़क किनारे लगाने वाले कोबल स्टोन का कार्य किया जा रहा है जिसमें कुछ समय लगेगा वह निर्माण स्थल पर ही कोबल स्टोन को एकत्रित किया गया है जिससे कोबल स्टोन लगाने के कार्य में तेजी से किया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रामिला नेगी, अनीता सक्सेना, लक्ष्मी पाठक, भगवाती प्रसाद कुकरेती, बिल्लू वाल्मीकि, दीपक सोनकर, राजकुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अरविंद सोनकर, राजेश शर्मा, अशोक गोयल, यशवंत, संजय अग्रवाल, चारलीन गोयल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही

ShareSendTweet
Previous Post

मसूरी में राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को दी श्रद्धांजलि

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव की तैयारियो को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण 

Next Post
मसूरी में स्कूटी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव की तैयारियो को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण 

ताजा खबरे

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक
  • देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात्रि खुलने वाले मैंगी प्वाईंट संचालकों के विरुद्ध मसूरी पुलिस ने की कार्यवाही
  • मसूरी में श्री गणेष मूर्ति का धूमधाम के साथ किया गया विसर्जन
  • मालरोड से 3 मीटर नीचे निर्माण की जगह पर 2.19 मीटर पर होटल हैक्मनस् द्वारा किये गए निर्माण को एमडीडीए ने रुकवाया, काटा चालान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In