मसूरी में विश्व योग दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मसूरी टाउन हॉल पर योग दिवस मनाया गया जहां पर योगा ट्रेनर कोमल सेमवाल द्वारा सभी लोगों को योग का अभ्यास कराया गया इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लोगों के साथ योगाभ्यास किया। मसूरी में विश्व योग दिवस पर विभिन्न जगहों पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। वह मसूरी करणी सेना सहित कई संगठनों ने विश्व योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजित कर छात्रों और लोगो को योग के प्रति जागरूक कर रोज सुबह योग करने के लिये प्रेरित किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि पांचवीं शताब्दी में पतंजलि ने शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए योग विद्या करना आरंभ किया। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इसलिए विद्यार्थी जीवन में योग के महत्व को समझना अनिवार्य है।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर है पर उनके द्वारा वही पर योग दिवस के तहत लोगों के साथ योगाभ्यास कर सभी लोगों को स्वस्थ जीवन को लिये योग करने के लिये प्रेरित कर रहे है। उन्होंने सभी लोगों से रोज योग करने की अपील की। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है। यह एक दवा की भांति है। जो हमारे शरीर के अंगो को कार्य करने के ढंग को नियमित करके हमें विभिन्न बीमारियों से बचाने का कार्य करती है। योगाभ्यास एक उत्तम इंसान बनाने के साथ एक तेज़ दिमाग, स्वस्थ दिल और शांति भरे शरीर को पाने के तरीके में से एक है। योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था। तब से आज तक हर वर्ष यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री कुषाल राणा, गीता कुमाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अवतार कुकरेजा, अनिल गोयल टानू, प्रोमिला नेगी, पुष्पा पडियार, नरेन्द्र मेलवान, मनीष कुकषाल आदि शामिल थे।