विकसित भारत संकल्प यात्रा का मसूरी पहुंचने पर यहां जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसमें केंद्र और उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री में केंद्र और उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों पर फोकस किया गया। बता दें कि यह यात्रा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक करेगी। यात्रा के जरिए आमजन अपनी समस्याएं भी रख सकेंगे जिसके समाधान के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी एन.एस.नायल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस यात्रा को शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा का कार्यक्रम काफी सफल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नई स्कीमों के बारे में देश की जनता को अवगत करवाया गया है जिसका सीधा फायदा देश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा ऑनलाइन के जरिए देश की जनता से जुड़ते है और लोग उनसे सीधा संपर्क भी साधते हैं उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी प्रधानमंत्री द्वारा ऐसा कार्यक्रम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने इसके सकारात्मक परिणाम आते है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि विकसित भारत यात्रा से आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। गरीब, किसान, छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद के लिए यात्रा बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। उन्होने कहा की सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे और अंत्योदय से सर्वोदय की परिकल्पना धरातल पर सरकार हो इस उद्देश्य से मोदी की गारंटी की गाडी देशभर में घूम रही है। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी राजेश नैथानी, अरविंद सेमवाल, कुशल राणा, अनीता सक्सैना, कर पर्यवेक्षक विनय प्रताप सिंह, सतीश ढौंडियाल, राजिंदर रावत, वीरेंद्र बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।