भारतीय जीवन बीमा निगम मसूरी द्वारा एलआईसी के 67वें स्थापना सप्ताह के अवसर पर पॉलिसी धारकों को किया सम्मानित। इस मौके पर षाखा प्रबंधक समर्थ अग्रवाल ने उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी और होटलियर रजत कपूर को षाल ओर मैमेंटों देकर सम्मानित किया गया। रजत कपूर और संदीप साहनी ने भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेंद्र साहनी ने कहा कि रजत कपूर और संदीप सहानी का परिवार गत 50 वर्षों से अधिक समय से भारतीय जीवन परिवार जीवन बीमा निगम से जुड़ा हुआ है मसूरी बीमा शाखा के प्रारंभ होने के पूर्व भी रजत कपूर के दादा प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय डीआर कपूर भारतीय जीवन बीमा निगम से जुडे और आज तक दोनो के परिवार के सदस्य एलआईसी पॉलिसी धारक है रहे हैं। शाखा प्रबंधक समर्थ अग्रवाल ने संदीप साहनी ओर रजत कपूर जैसे ग्राह एलआईसी ने की धरोहर है जिनका वह सम्मान कर लोगो को मिसाल देते है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि 1 सितंबर 1956 को 245 प्राइवेट बीमा कंपनियों को मिलाकर भारतीय जीवन बीमा निगम का गठन किया गया था। आज एलआईसी के करोडों की संख्या में पॉलिसी धारक है। जीवन बीमा की अन्य कम्पनियों के क्लेम देने में एलआईसी नंबर एक स्थान पर है। उन्होंने कहा कि लोगों का पैसा लोगों के कल्याण व सभी नागरिकों के लिए जीवन बीमा की सुरक्षा की मौलिक उद्देश्यों के साथ एलआईसी की स्थापना महज 5 करोड़ की रकम से की गई थी।एलआईसी ने अंडोमेंट, माइक्रो फाइनेंस दुर्घटना बीमा सहित अनेक कल्याण कारी योजनाओं में जनता का विश्वास जीता है। एलआईसी राष्ट्र के निर्माण में भारत सरकार के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर मसूरी शाखा के प्रबंधक समर्थ अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी अलका गुसाई, नरेंद्र साहनी आदि उपस्थित रहे।
सुनील सोनकर
संपादक