Monday, February 6, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

उत्तराखंड में ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस टेस्ट की मशीन लगाने के निर्णय का विरोध हुआ शुरू

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 7, 2022
मसूरी में आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, कहा हर हाल में आप जीतेगी गुजरात चुनाव
Share on FacebookShare on Whatsapp
उत्तराखण्ड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने उत्तराखंड में आटोमैटिक वाहन फिटनेस टेस्ट की मशीन लगाने के निर्णय का विरोध करना षुरू कर दिया है किया है उत्तराखण्ड टैक्सी मैक्सी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सुदंर सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड में आटोमैंटिक फिटनेस मशीन लगाने का पूरजोर तरीके से विरोध किया जा रहा है। उन्होने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि उत्तराखं डमें सभी कमर्शियल वाहन को फिटनेस प्रमाण फिटनेस मशीन के माध्यम से दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सभी कमर्शियल वाहनों की फिटनेस मशीनों के माध्यम से होना संभव नही है क्योकि  उत्तराखंड   के पहाडी राज्य है वह पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों और सड़कों की हालत को देखते हुए उत्तराखंड में कमर्शियल वाहन की फिटनेस मशीन के अनुसार नहीं हो पाएगी जिसका सभी लोग विरोध कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा परिवहन मंत्री से समय लिया गया है और संध का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा पूर्व के भांति वाहनों की फिटनेस प्रमाण पत्र देने की मांग करेगा और अगर इसके बाद भी परिवहन विभाग द्वारा फिटनेस को लेकर जारी आदेशों को रद्द नहीं किया गया तो इसको लेकर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद अब उनको परेशान करने का काम कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दे कि परिवहन विभाग ने आटोमेटिक वाहन फिटनेस टेस्ट के लिए परीक्षण शुल्क तय कर दिया है। देहरादून के डोईवाला, ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस टेस्टिंग सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। फिटनेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन सिस्टम चालू होने तक पंजीयन अधिकारी के माध्यम से वाहन स्वामियों को रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी कोड के साथ केंद्रों पर भेजा जाएगा।
परिवहन आयुक्त अरविन्द सिंह यांकी की ओर से जारी आदेश में सेंटरों पर दोपहिया वाहन से 400 रुपये, दोपहिया से 600 रुपये और बस व ट्रक से 1000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा फिटनेस संचालक की ओर से वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र फार्म जारी करने के लिए 200 रुपये, फिटनेस में विलंब करने पर प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये शुल्क व यूजर चार्ज 50 रुपये भुगतान परिवहन विभाग को किया जाएगा। देहरादून के डोईवाला में स्टार साईधाम सर्विसेज सोल्यूशंस गाजियाबाद और ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रणाम बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड गोमतीनगर लखनऊ के माध्यम से फिटनेस टेस्टिंग सेंटर संचालित किया जाएगा। वाहन फिटनेस के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र, शुल्क का भुगतान, स्लॉट बुकिंग, की प्रक्रिया एनआईसी दिल्ली की ओर से सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। परिवहन विभाग ई-पेमेंट गेटवे के लिए एनआईसी और भारतीय स्टेट बैंक से समन्वय कर रहा है। ऑनलाइन सेवाओं के सुचारू होने तक विभाग ने अंतरिम व्यवस्था बनाई है। पंजीयन अधिकारी की ओर से वाहन स्वामियों को रजिस्ट्रेशन कोड के साथ केंद्रों पर भेजा जाएगा।इस मौके पर महासंघ महासचिव अनमोल अग्रवाल, भगवान सिंह पंवार, दीपक भट्ट, परवीन चावला, राकेश खंडूजा ,बीर सिंह राणा, मुकेश खरोला, हेमंत डंग, वीजेंद्र कंडारी, आशु ममगाई, अशोक गोश्वामी,अमित पुरी, सुरेश चौधरी,मनोज कुमार,राज कुमार आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का

उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट

ShareSendTweet
Previous Post

सभासद गीता कुमाई की पहल, अपने वार्ड में अपने संसाधनों से लगाये जा रहे सीसीटीवी कैमरे

Next Post

मसूरीनगर पालिका प्रशासन द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण पर भाजपा मंडल ने अपनी सरकार पर खड़े किये सवाल

Next Post
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के अभियान का मसूरी के किया शुभारम्भ

मसूरीनगर पालिका प्रशासन द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण पर भाजपा मंडल ने अपनी सरकार पर खड़े किये सवाल

ताजा खबरे

  • मसूरी में शिफन कोर्ट के बेधर 84 परिवारों को मिला उक्रांद का साथ, कैबिनेट मंत्रियों को बताया दो कौड़ी का
  • उक्रांद मसूरी के राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल बने नगर अध्यक्ष, देवेश्वर प्रसाद जोशी बने संरक्षक
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के पूर्व सैन्य अधिकारियो से की शिष्टाचार भेंट
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महंत देवेन्द्र दास महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  •  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें किया नमन 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In