Monday, May 29, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा 31 सैनिकों के पारिवारिक जनों को ताम्र पत्र व शॉल ओढ़कर किया सम्मानित

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 16, 2021
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा 31 सैनिकों के पारिवारिक जनों को ताम्र पत्र व शॉल ओढ़कर किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Whatsapp

अगस्त्यमुनि के रामलीला मैदान में सैनिक कल्याण विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में विकासखंड अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ के भारतीय सेना में शहीद हुए 31 सैनिकों के पारिवारिक जनों को ताम्र पत्र व शॉल ओढ़कर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी को कलश में प्राप्त करते हुए सैन्यधाम में निर्माण कार्य में लगाया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री सहित अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। मंत्री ने जनपद के अंतर्गत शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए कहा कि राज्य में पांचवां धाम सैन्य धाम स्थापित होने पर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने संबोधन में सैनिक कल्याण मंत्री ने सैनिकों के सम्मान को लेकर सरकार द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि लंबे समय से सैनिकों की मांग वन रैंक, वन पैंशन को हमारी सरकार द्वारा पूर्ण किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा शहीद हुए सैनिकों के आश्रित को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। यदि किसी सैनिक का सचिवालय से संबंधित कार्य हो तो उसके लिए पास की वाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। सैनिक का आई कार्ड ही उसका पास माना जाएगा। एन.डी.ए. जैसी प्रतियोगिता की परीक्षाओं की कोचिंग हेतु सरकार द्वारा एकमुश्त पचास हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

सैनिकों से संबंधित समस्याओं हेतु जनपद स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ताकि उनसे संबंधित समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण हो सके। देहरादून में स्थापित होने वाले सैन्य धाम में देश सेवा में शहीद हुए सभी सैनिकों के चित्रों का समायोजन किया जाएगा। पूरे प्रदेश के शहीद सैन्य परिवारों के आंगन की मिट्टी से विशाल सैन्य धाम का निर्माण किया जाएगा। बताया कि सेना को मजबूत करने हेतु सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सुरक्षा से संबंधित उपकरणों को देश में ही बनाया जा रहा है। उन्होंने सैनिकों की शहादत को याद करते हुए कहा कि प्रथम विश्व युद्ध हो, द्वितीय विश्व युद्ध हो, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद के युद्ध हों। इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया है और अपना सर्वाेच बलिदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक शैला रानी रावत व आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, भू-कानून आयोग समिति के सदस्य श्री अजेंद्र अजय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर कर्ण सिंह रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाचस्पति सेमवाल, प्रमुख विकास खंड अगस्त्यमुनि श्रीमती विजया देवी, नगर मंडल के अध्यक्ष जे.पी. सकलानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, महामंत्री विक्रम सिंह कंडारी, अनूप सेमवाल, दिनेश बगवाड़ी, मदन कोटवाल, जयवर्द्धन कांडपाल, रमेश बेंजवाल, श्रीमती सुमन जमलोकी, श्रीमती सरला भट्ट, श्रीनंद जमलोकी, रामचंद्र गोस्वामी, विक्रम नेगी, महेंद्र राणा, सुरेश जोशी, चंद्रशेखर बेंजवाल, गजेंद्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उपजिलाधिकारी श्रीमती अपर्णा ढौंडियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी में फोटो खिचाना युवक को पड़ा महंगा, बाइक के साथ गिरा खाई में, युवक की मौत

मसूरी के पास कैम्पटी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हरिद्वार में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

ShareSendTweet
Previous Post

संभावित आपदा से निपटने के दृष्टिगत टिहरी पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया अभ्यास

Next Post

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मातृ शक्ति जामेश्वरी कोठारी (78) के आकस्मिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर

Next Post
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मातृ शक्ति जामेश्वरी कोठारी (78) के आकस्मिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मातृ शक्ति जामेश्वरी कोठारी (78) के आकस्मिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर

ताजा खबरे

  • मसूरी में फोटो खिचाना युवक को पड़ा महंगा, बाइक के साथ गिरा खाई में, युवक की मौत
  • मसूरी के पास कैम्पटी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • हरिद्वार में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत
  • कांडीखाल में तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण पर हुआ  मंथन 
  • यूपीएससी में 348 रैंक हासिल करने वाले हिमांशी सामंत और कक्षा 12वीं में 92.60% अंक प्राप्त करने वाले नेहा प्रजापति को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In