![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240114_123443-300x170.jpg)
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवहान पर 14 जनवरी से देश भर के सभी मंदिरों को मंदिरों में साफ सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिसके तहत पहाड़ों की रानी मसूरी में भाजपा के द्वारा भी षहर के सभी सभी मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सफाई अभियान को शुरू कर दिया है मसूरी सनातन धर्म मंदिर में महिला मोर्चा की देहरादून जिला उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंदिर की साफ सफाई की वही सभी कार्यकर्ताओं से अपने आसपास के क्षेत्र के मंदिरों में साफ सफाई किये जाने का आहवहान किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए
![](http://doonxpress.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240114_123349-2-300x170.jpg)
पुष्पा पडियार ने कहा कि 22 जनवरी को राम उत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है इसके लिए मंदिरों में साफ सफाई का सिलसिला शुरू हो गया है वहीं शहर को भी सजने को लेकर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा मंडल द्वारा सभी मंदिरों को साफ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। मसूरी में भी हर मंदिर में 1100 दिए जलाए जाएंगे वहीं मसूरी शहर के लोग इस दिन को दीपावली के रूप में मनाएंगे और हर घर पर दीपक जलाये जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित है।