सभासद गीता कुमाई ने बताया कि माल रोड क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रतिबंधित समय में अपने ही घर जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।ं बैरियरों पर स्थानीय निवासियों को रोका जा रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा ळें वर्ष 2004 में भी इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन आज तक इस पर कोई ठोस अमल नहीं हुआ। उन्होंने मांग की है कि स्थानीय लोगों को प्रतिबंधित समय में कम से कम एक बार प्रवेश हेतु पास जारी किया जाए। उन्होने कहा कि गर्ग डिस्पेंसरी की नगर पालिका परिशद द्वारा कराई गई बाउंड्री वॉल टूट चुकी है, जिससे सुरक्षा प्रभावित हो रही हैव अतिक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उन्होने पालिका प्रशासन से जल्द गर्ग डिस्पेंसरी की टूटी हुई बाउंड्री वॉल की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की गई है। सभासद ने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई।उन्होंने बताया कि कई सार्वजनिक स्थानों से बड़े डस्टबिन हटाकर छोटे लगाए गए वह बाद में कई जगहों से डस्टबिन पूरी तरह हटा दिए गए। इससे कूड़ा निस्तारण में भारी दिक्कत हो रही है। इसका असर सीधे तौर पर पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों दोनों पर पड़ रहा है। गीता कुमाई ने प्रशासन से मांग की है कि कैमल्स बैक रोड (हवा घर), पार्क, बाजार और अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त डस्टबिन लगाए जाएं, हटाए गए डस्टबिन की समीक्षा कर पुनः स्थापित किया जाए, प्रमुख स्थानों पर “कृपया कूड़ा डस्टबिन में डालें जैसे जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं, डस्टबिन की नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभासद का कहना है कि ये मुद्दे केवल स्थानीय सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मसूरी की छवि, पर्यावरण और पर्यटन से सीधे जुड़े हुए हैं।

