पर्यटन नगरी मसूरी में सीबीएसई हाईस्कूल (कक्षा 10) के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। वेवरली स्कूल में इस बार भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लौरिमबम तियाना 97.2 प्रतिशत (प्रथम स्थान), गीत तलरेजा 97 प्रतिशत (द्वितीय स्थान), रशनीक कौर शेखों 96.4 प्रतिशत (तृतीय स्थान), अयाना सिंह 96.2 प्रतिशत, जहान्वी गुप्ता और अनिका गुनसोला 96 प्रतिशत अंक हासिल किये ओक ग्रोव स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष शानदार उपलब्धि हासिल की। कुल 58 छात्रों में से 33 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 12 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक व 9 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। मानसवी उपाध्याय 98.2 प्रतिशत (प्रथम), अन्या कश्यप 98 प्रतिशत (द्वितीय), अगम प्रियदर्शनी व तम्मय राय 97.4 प्रतिशत (तृतीय), प्रणव कुमार पांडे 96.8 प्रतिशत, यशस्वी थनुवा 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किये। मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। रूद्र प्रताप पटेल 81.8 प्रतिशत (प्रथम),श्रेयश सिंह 73.67 प्रतिशत (द्वितीय), लावण्या सोनकर 67.3 प्रतिशत (तृतीय) स्थान हासिल किया। विद्यालयों के शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।

