केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 30 अक्टूबर को देहरादून आ रहे है। विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों को रफ्तार देने के साथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देगे। 30 अक्टूबर को होने जा रहे महारैली में अमित शाह लाखों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीयों को संबोधित कर चुनावी संग्राम का आगाज करेंगे. उनके दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में जनवरी 2022 में चुनाव आचार संहिता लागू होने की पूरी संभावना है। भाजपा हाईकमान इससे पहले प्रदेश में माहौल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह प्रदेश संगठन, मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ ही मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे। मसूरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल द्वारा भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की वही 30 अक्टूबर को देहरादून में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की आयोजित होने वाली महारैली में भारी संख्या में शिरकत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देहरादून में केन्द्रीय मंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सुनने के लिये मसूरी से भारी संख्या में लोग देहरादून पहुचेगे जिसको लेकर तैयारी जोरों पर है। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, राकेश अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, नरेंद्र पडियार, विजय रमोला, अमित पवार, अमित भट्ट, मनोज खरोला, रणबीर कण्डारी, गंभीर पंवार, अनिता पुंडीर, गुड्डी देवी, सपना, कमला थपलियाल, अभिलाष, अनिल, कुणाल, अजय सहित कई लोग मौजूद थे।