अक्षय तृतीया पर मसूरी में सेवा का रंग, जगह-जगह शर्बत वितरण, मीरा सकलानी बोलीं, “सेवा ही सच्चा धर्म

Blog
 Image


मसूरी। मसूरी में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहर में पर शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्मी के बीच राहगीरों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शर्बत पिलाकर सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और स्वयं भी लोगों को शर्बत वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “अक्षय तृतीया जैसे पावन पर्व हमें दान, सेवा और परोपकार का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि “मसूरी एक पर्यटन नगरी है, यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना और उनके प्रति अपनत्व दिखाना हमारी जिम्मेदारी है। इस तरह के सेवा कार्य शहर की सकारात्मक छवि को और मजबूत करते हैं। ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के प्रमुख स्थानों पर स्टॉल लगाकर हजारों लोगों को शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने खूब सराहा। गर्मी में राहत देने के साथ-साथ इस पहल ने सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश भी दिया।