मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दिल्ली से घूमने आए युवक की मौत हो गई। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से अचानक नीचे गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवम पुत्र अजय, निवासी 572 मस्जिद लाइन, भोगल, नई दिल्ली, मसूरी घूमने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे वह लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक व्यू प्वाइंट से नीचे जा गिरा। युवक के नीचे गिरने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा। अस्पताल में युवक का उपचार शुरू किया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक उसे बचा नहीं सके और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
किन परिस्थितियों में गिरा, जांच में जुटी पुलिस
युवक अचानक व्यू प्वाइंट से नीचे कैसे गिरा, इसे लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

