govt-ads

मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन के विरोध में मजदूर संघ ने डीएम को भेजा ज्ञापन

Blog
 Image


न्यायालय में मामला विचाराधीन होने का हवाला, परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं होने का भी लगाया आरोप; संचालन शुरू हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

मसूरी में गोल्फ कार्ट के संचालन को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने जिलाधिकारी देहरादून को एसडीएम मसूरी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर नगर में 14 गोल्फ कार्ट के संचालन पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है। संघ ने आरोप लगाया कि गोल्फ कार्ट संचालन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इनके संचालन को बंद किया गया है। इसके बावजूद दोबारा संचालन की तैयारी की जा रही है।मजदूर संघ के महामंत्री शोभन सिंह पवार ने कहा कि गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। वहीं, परिवहन विभाग से गोल्फ कार्ट का किसी प्रकार का पंजीकरण नहीं कराया गया है। ऐसे में इनके संचालन की वैधता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित कर मसूरी में गोल्फ कार्ट का संचालन पूरी तरह बंद कराया जाए।उन्होंने कहा कि मसूरी में लंबे समय से रिक्शा संचालन से जुड़े श्रमिकों के हितों को नजरअंदाज कर गोल्फ कार्ट संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। संघ का कहना है कि यदि गोल्फ कार्ट का दोबारा संचालन शुरू किया गया तो मजदूर संघ के 107 रिक्शा चालक नगर पालिका परिसर, एसडीएम कार्यालय तथा सार्वजनिक स्थानों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मजदूर संघ ने प्रशासन से मामले में स्पष्ट कार्रवाई करने और न्यायालय के निर्णय तथा परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।इस दौरान महिपाल सिंह, कुलदीप सिंह, प्रेमलोक, चंद्रपाल सिंह,  विनोद लाल, राकेश पवार, लक्ष्मी देवी, विजय कुमार, शूरवीर लाल, विनोद शाह आदि मौजूद रहे।