पर्यटन नगरी देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत का अवसर उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक क्षण बन गया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व और कार्यशैली हर कार्यकर्ता को ऊर्जा और प्रेरणा देने वाली है। आर्यन देव उनियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के शुभारंभ के लिए पहुंचे थे।इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्वागत करने का अवसर मिला, जो उनके जीवन के सबसे खास पलों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति अपने आप में एक ऊर्जा है, जो हर कार्यकर्ता को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे परियोजना से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी और पर्यटन, व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस दौरान आर्यन देव उनियाल ने एक अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मसूरी में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक सड़क निर्माण के संकेत दिए हैं। अगर यह योजना धरातल पर उतरती है, तो मसूरी में वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या से राहत मिल सकती है। आर्यन देव उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व, उनका अथक परिश्रम और आम कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन उन्हें खास बनाता है। उन्होंने कहा। कि यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि जीवनभर प्रेरित करने वाला अनुभव है, प्रधानमंत्री के दौरे ने जहां एक ओर उत्तराखंड के विकास प्रोजेक्ट्स को गति देने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर युवा कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह भर दिया है। खास बात यह है कि इस दौरे के साथ ही मसूरी जैसे पर्यटन शहर के लिए भी बड़ी राहत की उम्मीद जगी है, जहां जाम की समस्या लंबे समय से चुनौती बनी हुई है।

