मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,मसूरी में हुआ भव्य स्वागत

Blog
 Image


मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी के लिए यह गौरव का क्षण है कि शहर के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को भारत सरकार द्वारा सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैंडिंग काउंसिल एट उत्तराखंड हाईकोर्ट नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुवार को पिक्चर पैलेस स्थित एक होटल के सभागार में भव्य अभिनंदन एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ता समुदाय, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मसूरी के एक युवा अधिवक्ता का भारत सरकार की ओर से इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि युवाओं को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। समारोह में सम्मानित होने के बाद आर्यन देव उनियाल ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और मसूरी के लोगों का आभारी हूं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं बल्कि पूरे मसूरी की है। आर्यन देव उनियाल ने कहा कि न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से भी निरंतर अध्ययन और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आर्यन देव उनियाल की नियुक्ति से पूरे मसूरी का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं। वहीं रजत अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि मसूरी की युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्यन देव उनियाल अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता रणबीर सिंह, मनोज सैली, महादेव लेखवार,  और मसूरी के अधिवक्ता समुदाय द्वारा किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आर्यन देव उनियाल को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से मसूरी के विधिक क्षेत्र को नई पहचान मिली है।समारोह में मौजूद लोगों का कहना था कि छोटे शहर से निकलकर देश की महत्वपूर्ण कानूनी जिम्मेदारी तक पहुंचने की यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। आर्यन देव उनियाल की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा और परिश्रम के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, विदूशी उनियाल, पुश्पा पडियार, अमित गुप्ता, मदन मोहन षर्मा, संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, संध्या एनी, ुसंदर पवार, सचिन पवार, विजय विंदवाल सहित कई लोग मौजूद थे।