Thursday, June 1, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

सैन्यधाम पहुंचकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय पर सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Sunil Sonker by Sunil Sonker
March 10, 2023
मसूरी देहरादून मार्ग झील के पास कार खाई में गिरी, 7 लोग घायल देहरादून हायर सेंटर रेफर
Share on FacebookShare on Whatsapp
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचकर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे मंत्री जोशी ने निर्माण कार्यों का मुआयना कर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री ने तेज गति से चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से संतुष्ट नजर आए। मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य 40 प्रतिशत  से अधिक हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। साथ ही, निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत का एक मॉडल सैन्य धाम में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। मंत्री ने कहा यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य धाम में विशेष रुचि है। वह भी लगातार निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं।
   उन्होंने कहा सैन्य धाम निर्माण में बजट की कोई कमी नहीं है। मंत्री ने कहा इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया है कि बजट की आवश्यकता पड़ने पर उसे पूरा किया जायेगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह उनके मंदिर सैनी धाम में बनाए जा रहे हैं इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं। ठीक उसी प्रकार से ने सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव सीएस धर्मसत्तू, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड रोल बाल स्केटिंग की टीम में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्रों का हुआ चयन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात

मसूरी धोबीघाट जल सोत्र का पानी मसूरी गढ़वाल जल संस्थान ने किया रेगुलेट

ShareSendTweet
Previous Post

एसडीएम मसूरी नंदन कुमार ने अधिशासी अधिकारी को 3 अप्रैल तक शिफन कोर्ट के लोगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

Next Post

केन्द्रीय रेशम बोर्ड एवं रेशम निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वाधान में “ओक तसर संवर्धन ” पर एक दिवसीय कार्यशाला का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

Next Post
मसूरी देहरादून मार्ग झील के पास कार खाई में गिरी, 7 लोग घायल देहरादून हायर सेंटर रेफर

केन्द्रीय रेशम बोर्ड एवं रेशम निदेशालय उत्तराखण्ड के तत्वाधान में "ओक तसर संवर्धन " पर एक दिवसीय कार्यशाला का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

ताजा खबरे

  • उत्तराखंड रोल बाल स्केटिंग की टीम में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की 5 छात्रों का हुआ चयन
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की मुलाकात
  • मसूरी धोबीघाट जल सोत्र का पानी मसूरी गढ़वाल जल संस्थान ने किया रेगुलेट
  • मसूरी देहरादून मार्ग भटटा गांव के पासएक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में गिरी, दो लोग मामूली रूप् से घायल
  • कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की करी समीक्षा 

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In