Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
Advertisement
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Doon Xpress | Dehradun News | Uttarakahnd News
No Result
View All Result
Home अन्य

शहीद राइफल मैन जसवंत सिंह रावत के शौर्य दिवस समारोह में केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट और प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत

Sunil Sonker by Sunil Sonker
November 17, 2021
शहीद राइफल मैन जसवंत सिंह रावत के शौर्य दिवस समारोह में केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट और प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी ने की शिरकत
Share on FacebookShare on Whatsapp

जनपद गढ़वाल के बीरोंखाल अन्तर्गत ग्राम दुनाऊ में आयोजित कार्यक्रम शहीद राइफल मैन जसवंत सिंह रावत के शौर्य दिवस समारोह में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने  मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व विधायक दिलीप रावत ने प्रतिभाग करते हुए, दीप प्रज्ज्वलित एवं शहीद बाबा जसवंत सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने  शहीद के परिजनों को अंग वस्त्र ओढ़कर व फूल माला से सम्मानित किया वही स्मारिका ‘हीरो ऑफ नेफा‘ का विमोचन किया। सम्मानित होने वालो में शहीद के छोटे भाई विजय सिंह रावत, बहु मधु रावत, बहिन राजेश्वरी नेगी एवं रेनु बिष्ट शामिल हैं। शहीद के घर को संग्रालय बनाने, हेलीपैड बनाने एवं मैदान के सौन्दर्य करण करने की बात की। धामी सरकार, प्रदेश के शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे रही है। देहरादून में शहीद सैन्य धाम बनाये जा रहे है, जिसमें शहीद महावीर चक्र विजेता जसवंत सिह रावत एवं शहीद हर भजन सिंह का मंदिर बनाया जायेंगा।


केंद्रीय रक्षा राज्य व पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने महावीर चक्र विजेता शहीद जसवंत सिंह रावत को स्मरण करते हुए उनके शौर्य और वीरता को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि वीर जसवंत सिंह रावत ने जनपद के साथ-साथ उत्तराखंड तथा पूरे देश का नाम रोशन किया है। जिससे दुश्मन देशों की सेनाएं आज भी प्रणाम करती हैं। वीर जसवंत सिंह रावत के शौर्य और पराक्रम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से देहरादून में उनकी एवं वीर सैनिकों की स्मृति में सैन्य धाम का निर्माण कर रहा है। देहरादून में बनने वाले सैन्य धाम में महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत और वीर सैनिक हरभजन सिंह की स्मृति में मंदिरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीर जसवंत सिंह के साथ दो अन्य जो जवान साथ में थे, उनका नाम भी इतिहास के पन्नांे पर जोड़कर लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए। अजय भट्ट ने कहा कि पौड़ी जनपद के बीरोंखाल क्षेत्र को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां पर  वीरांगना टीलू रौतेली से लेकर वीर शहीद जसवंत सिंह जैसे सपूतों ने जन्म लिया है। जिसे पौड़ी जनपद के साथ ही उत्तराखंड व भारतवर्ष को पूरे विश्व पटल पर से अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाया गया है। जिससे दुश्मन देशों के हौसलो को पस्त कर दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शिता की बदौलत भारतीय सैनिकों को हर प्रकार के आधुनिक हथियार मुहैया कराये जा रहे हैं, यही नहीं सैनिकों को दिए जाने वाले जरूरी हथियारों को अपने देश में ही निर्माण किया जा रहा है। जो कि देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में बीरोंखाल क्षेत्र के दुनाव का समुचित विकास किया जाएगा।


प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर शहीद तथा महावीर चक्र विजेता शहीद जसवंत सिंह रावत को याद करते हुए उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीर शहीद जसवंत सिंह रावत उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह रावत ने 1962 के भारत चीन युद्ध में दुश्मन देश से लोहा लिया था। जो भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी फौज में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं । इसलिए उन्हें सैनिकों के सभी भावनाओं की भली-भांति जानकारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सही निर्णय के फलस्वरूप यहां के सैनिकों को पूरी सैन्य सुविधाएं दी जा रही है, साथ ही शहीद होने पर परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा कि वीर जसवंत सिंह 1962 चीन युद्ध की भांति भारतीय सेना के जवानों के लिए मार्गदर्शन का कार्य भी करते थे। यही कारण है कि वीर जसवंत सिंह रावत को आज तक भारतीय सेना में यथोचित सम्मान प्राप्त होता रहता है उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के दुनाव में वीर जसवंत सिंह रावत को अपना आदर्श मानकर युवा आज भी भारतीय सेना में निस्वार्थ भाव से सेवाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभूमि बीरोंखाल के दुनाव में करीब हर घर में एक व्यक्ति भारतीय सेना में तैनात है। जो कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत शाह, उपजिलाधिकारी, जे एस आर (हीरो ऑफ नेफ़ा) मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक व ग्रामीण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

मसूरी एमपीजी काॅलेज परिसर में 2018 से नवनिर्मित बंद पडे शौचालय और कैंटीन को छात्रसंध अध्यक्ष प्रीतम लाल ने खुलवाया, छात्रों को किया समर्पित

मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन, गरीबों को बांटे कम्बल और स्वास्थ्य किट

मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन, सभी धर्मों के लोग कर रहे विशेष पूजा अर्चना

ShareSendTweet
Previous Post

ओक ग्रोव स्कूल में स्कूलों के लिए राष्ट्रीय वाद-विवाद का सेमीफाइनल आयोजित, प्रतिभागियों ने ब्रेकिंग न्यूज पर ब्रेक लगाना विषय में दिया तर्क वितर्क

Next Post

लखनऊ पहुंचे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर मिले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Next Post
लखनऊ पहुंचे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर मिले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

लखनऊ पहुंचे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर मिले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

ताजा खबरे

  • मसूरी एमपीजी काॅलेज परिसर में 2018 से नवनिर्मित बंद पडे शौचालय और कैंटीन को छात्रसंध अध्यक्ष प्रीतम लाल ने खुलवाया, छात्रों को किया समर्पित
  • मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन, गरीबों को बांटे कम्बल और स्वास्थ्य किट
  • मसूरी में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का 65 जन्मदिन, सभी धर्मों के लोग कर रहे विशेष पूजा अर्चना
  • मसूरी मालरोड के सौंदर्यीकरण के कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
  • मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा सीएयू पदाधिकारी सम्मानित हुए

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Sonkar

सुनील सोनकर
संपादक

पता : भक्ति भवन न्यू कॉटेज कुलरी मसूरी रेंज मसूरी देहरादून 248179
दूरभाष : +91-9837038315
ई मेल : editordoonxpress@gmail.com
वेबसाइट: www.doonxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 doonxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

© 2021 DoonXpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In