मसूरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मसूरी में रक्तदान शिविर आयोजित, राज्य मंत्री अजय वर्मा और वरिष्ठ नेता राजेंद्र कटारिया ने किया प्रतिभाग

Blog
 Image


मसूरी में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत भाजपा मसूरी मंडल की ओर से गुरुवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर रक्तदान किया और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री अजय वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कटारिया और मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी प्रतिभाग किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत कार्य से जुड़ें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जनसेवा के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण भाजपा की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनहित से जुड़े ठोस मुद्दों का अभाव है। उनके अनुसार, चुनाव में हार मिलने पर विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठाता है, जबकि जीत मिलने पर यही मुद्दा नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित में लगातार कार्य कर रही है और सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इस मौके पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अरविंद सेमवाल, विजय रमोला,विजय बिंदवाल,अनीता धनाई,अनिल गोयल,महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा,कुलदीप जदवान, अनिल सिंह अन्नू,राजीव अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा,मनोज रेंगवाल,मोहन शाही ,आशीष कोठारी, रविंद्र रावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, पवन,ऋतिक बिजलवान, रितेश कैन्तुरा, छात्रसंघ अध्यक्ष वेदांत थापली, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि करिश्मा दुमोगा, आदि उपस्थित रहे।