मसूरी। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, मसूरी मंडल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे पार्टी की योजनाओं और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें। बैठक में भाजपा के श्सरल ऐपश् और डिजिटल लर्निंग ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण लेने और प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और जनसंपर्क अभियान से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की भी समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि मसूरी क्षेत्र में 99.5 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने का आह्वान किया गया।बैठक में मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसोधा शर्मा, महामंत्री सुनीता डबराल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, लक्ष्मी उनियाल, दर्शनी सेमवाल, रोशनी रावत, कविता, सीमा पुंडीर, रुचिका कोटल सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

