भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन मजबूती और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Blog
 Image


जसोदा शर्मा बोलीं- घर-घर तक पहुंचाई जाएगी भाजपा की रीति-नीति


नई टीम में युवाओं और अनुभवी महिलाओं को मिला जिम्मेदारी का अवसर

मसूरी। भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जसोदा शर्मा ने भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की सहमति और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह से परामर्श के बाद नई टीम का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी में संगठन के विस्तार के साथ अनुभवी और सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महिला मोर्चा की नई टीम में ज्योति ढकाल, गुड्डी देवी और कौशल्या नेगी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा कमला थपलियाल और सुनीता डबराल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुषमा रावत, मंजू देउपा और रूचि कोटवाल को मंत्री बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में निर्मला अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, दर्शनी सेमवाल को मीडिया संयोजक, अंशी रावत को सोशल मीडिया संयोजक और कविता विधवान को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अनीता कैंतुरा, रोशनी रावत, माया बुटोला, रुकमणी थापली, सुशीला पंवार, राधा धनाई, राखी पंवार और यमुना लेखवार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें सामाजिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नई टीम पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। जसोदा शर्मा ने कहा कि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व और आगे बढ़ने का अवसर देने वाली सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ आगामी चुनावों में भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।